{"_id":"68190948084fbf009608e7aa","slug":"a-farmer-who-went-to-see-his-crop-was-bitten-by-a-snake-and-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130092-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फसल देखने गए किसान को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फसल देखने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामगांव के भयापुरवा में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।
चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत भयापुरवा निवासी कंधईराम (51) रविवार की रात खेत में लगी फसल देखने गए थे। इस दौरान इन्हेंं जहरीले सांप ने डस लिया और इनकी मौत हो गई। परिजनोंं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
रामगांव क्षेत्र के भयापुरवा निवासी रामगोपाल ने बताया कि उनके चाचा कंधईराम को रविवार की रात खेत में जहरीले सांप ने काट लिया था। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। उन्हेंं लगा कि किसी कीड़े ने काटा है और उन्होंंने किसी को नहीं बताया। चाचा खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब हम लोगोंं ने देखा तो उनकी मौत हो गई थी। वह बिस्तर पर लेटे थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दाहिने पैर की उंगली में सांप के काटने का निशान था। रामगांव थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि परिजनों ने फौरी सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।