फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A dog attacked a girl playing outside her house.

Bahraich News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A dog attacked a girl playing outside her house.
कुत्ते के हमले में घायल अनन्या।
कैसरगंज। गोड़हिया नंबर चार में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज के जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है।गांव निवासी अनन्या यादव (7) सुबह अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उधर से निकल रहे एक कुत्ते ने अनन्या पर हमला कर दिया। हमले से घबराए अन्य बच्चे भाग गए। कुत्ते के हमले से बचने के लिए अनन्या ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया, लेकिन तब तक अनन्या के हाथ व पैरों में गंभीर जख्म हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed