{"_id":"6a5a7087fe34139f2500c02b","slug":"a-case-was-registered-against-the-very-couple-who-had-come-to-report-a-rape-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153333-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंचे दंपती पर ही दर्ज कर दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंचे दंपती पर ही दर्ज कर दी रिपोर्ट
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर थाना के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई, लेकिन शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर उसकी सुनवाई नहीं हुई।
इतना ही नहीं, थाने से लौटते समय आरोपियों ने उसकी और उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि दोबारा थाने पहुंचने पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उस पर व उसके पति के खिलाफ ही मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर दी। पीड़िता के अनुसार उसका पति हरियाणा में मजदूरी करता है और वह गांव में दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का कहना है कि 11 जुलाई को एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद वह हरियाणा से गांव पहुंचा। दोनों शिकायत लेकर थाने गए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि थाने से लौटते समय विपक्षियों ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें ही मारपीट के मामले में आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है, प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा से करवाकर जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।