{"_id":"687157d7ef4d41134604f66a","slug":"a-30-bed-ayush-hospital-will-be-built-in-noorpur-village-of-payagpur-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-133471-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पयागपुर के नूरपुर गांव में बनेगा तीस बेड वाला आयुष अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पयागपुर के नूरपुर गांव में बनेगा तीस बेड वाला आयुष अस्पताल
Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के नूरपुर गांव में 30 बेड वाले आयुष चिकित्सालय को मंजूरी मिल गई है। अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में आयुर्वेद, योग, यूनानी व होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों की सेवाएं स्थानीय लोगों को निशुल्क एवं सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। ग्रामीणों को दूर-दराज के शहरों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विधायक क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने तीन फरवरी 2024 को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र से मिलकर चिकित्सालय स्थापना की मांग की थी। इसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश आयुष विभाग ने यह स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि 50 बेड वाले आयुष चिकित्सालय की मांग की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से 30 बेड की मंजूरी मिली है।