फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सरकारी एजेंसियों ने खाद उठान से खड़े किए हाथ

सरकारी एजेंसियों ने खाद उठान से खड़े किए हाथ

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा में डीएपी चार हजार मीट्रिक टन व एनपीके पांच सौ मीट्रिक टन डंप है। लेकिन बहराइच की सरकारी एजेंसियों ने उठान से हाथ खड़े कर दिए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष महज 17 फीसदी खाद की खेप पहुंची है। वहीं निजी सेक्टर मुनाफा कमाने की जुगत में किसानों को स्टॉक की कमी बता रहा है। लेकिन आंकड़ों में खूब खाद है। इससे किसानों को गेंहू, चना, मटर, सरसों, मसूर की बोआई करने के लिए डीएपी का संकट झेलना पड़ रहा है। खरीफ सीजन में सूखे का दंश झेल चुके किसान अब रबी फसलों की बोआई के लिए लुटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

35 लाख की आबादी के सापेक्ष जिले में खाद की बिक्री के लिए निजी सेक्टर व सरकारी सेक्टर में 8920 केंद्र बनाए गए हैं। यूं तो गेंहू की बोआई के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर का समय उपयुक्त होता है। लेकिन पिछले दिनों आए हुदहुद तूफान के असर से बारिश हुई और वातावरण का तापमान लुढ़क गया। इसका फायदा उठाने के लिए किसानों ने सरसों, चना, मटर व गेंहू की बोआई शुरू कर दी है। खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण किसान गेंहू की अगैती खेती कर रहे हैं। इससे खाद-बीज की मांग बढ़ गई है। लेकिन जिले में उर्वरक संकट गहरा गया है। साधन सहकारी समितियों को कृषि विभाग ने यूरिया 39 फीसदी व डीएपी 71 फीसदी उर्वरक आपूर्ति करने का लक्ष्य दिया था। लेकिन इन सरकारी एजेंसियों ने उर्वरक उठान में कोई रूचि नहीं दिखाई है। यूरिया 17 व डीएपी महज 35 फीसदी उठाई गई। जिले में गेंहू की बोआई के लिए एक लाख 68 हजार 863 हेक्टेअर क्षेत्रफल का लक्ष्य रखा था। अभी तक जिले में 60.84 फीसदी क्षेत्र आच्छादित हो सका है। 40 फीसदी खेत खाली हैं। लेकिन अधिकतर सरकारी एजेंसियों से डीएपी व यूरिया खत्म हो चुकी है। किसान दर-बदर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। तो वहीं निजी सेक्टर ने तय लक्ष्य 39 फीसदी के सापेक्ष यूरिया 80 फीसदी व 71 फीसदी के सापेक्ष डीएपी 140 फीसदी मंगवाई है। लेकिन निजी सेक्टर भी स्टॉक की कमी बताकर किसानों को धोखा दे रहा है। उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed