{"_id":"131-89427","slug":"Bahraich-89427-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने किया लहूलुहान
Bahraich
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज अंतर्गत बेझा गांव निवासी एक महिला पास के ही खलिहान में दो पौत्रियों के साथ शनिवार सुबह घास काटने गई थी। लौटते समय तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर लोग दौडे़े तो तेंदुआ किसी तरह महिला को छोड़कर जंगल की ओर गया। महिला के पैर व हाथ तेंदुए ने नोंचा है। उसे गंभीर हालत में मिहींपुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर डिप्टी रेंजर ने पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत ककरहा रेंज में स्थित बेझा गांव जंगल के किनारे बसा हुआ है। गांव निवासी बेली (65) पत्नी हंसराज शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास पौत्री चांदना और रबड़ी को साथ लेकर मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। जब वह लौटने लगी तभी गांव से बाहर स्थित खलिहान के पास झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। दादी पर तेंदुए का हमला देख दोनों बच्चियों ने शोर मचाया। इस पर गांव और परिवार के लोग दौड़ पड़े। हांका लगाने के चलते किसी तरह तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर जंगल की ओर गया लेकिन तब तक तेंदुए ने वृद्धा को पैर व पीठ में कई जगह नोंच डाला था।
तेंदुए के हमले की सूचना तत्काल रेंज कार्यालय पर दी गई। डिप्टी रेंजर एसपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पगचिह्नों का मुआयना करने के बाद तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। डिप्टी रेंजर ने कहा है कि महिला को सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों से प्रार्थना पत्र लिया गया है। मुआवजा दिलाया जाएगा।