फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   विवाहिता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

विवाहिता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। हुसैनपुर गांव निवासी एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल के लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका दिया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पति व ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरैया निवासी अशरफ अली ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पौत्री शरीफुन (21) की शादी नौ महीने पहले बहबुलिया महादा हुसैनपुर निवासी सुफियान से की थी। विवाह के माह भर बाद से ही कम दहेज के लिए शरीफुन को प्रताड़ित कर रहे थे। अशरफ ने बताया कि शनिवार सुबह हुसैनपुर गांव से एक किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ से पौत्री की लाश लटकी होने की सूचना मिली। इस पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री व नायब तहसीलदार जसीम अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पेड़ से उतरवाया। विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे लग रहा है कि पिटाई के बाद हत्या कर उसके लाश को पेड़ से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के बाबा अशरफ अली की तहरीर पर पति सुफियान, ससुर अकरम, सास, देवर व दो अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सऊदीअरब में है पिता
दहेज हत्या में दम तोड़ने वाली शरीफुन के पिता सऊदीअरब में नौकरी करतें हैं। सुबह उन्हें जब बेटी की हत्या की सूचना दी गई तो वह फोन पर ही फफक पड़े। परिवारीजनों ने किसी तरह ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दे गया था दामाद
मृतका के बाबा अशरफ अली ने बताया कि शुक्रवार को उनका दामाद सुफियान घर आकर मांग पूरी न होने पर पौत्री की हत्या करने की धमकी दे गया था। लेकिन ये बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि ससुराल के लोग बेटी की जान के दुश्मन बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed