{"_id":"131-88900","slug":"Bahraich-88900-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नाम की दूसरी महिला के खाते में भेज िदए ` 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही नाम की दूसरी महिला के खाते में भेज िदए ` 20 हजार
Bahraich
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। महाराज सिंह नगर गांव निवासी एक महिला के खाते से बैंक के कर्मचारियों ने उसी नाम की दूसरी महिला के खाते में दो किश्तों में 20 हजार रुपये भेज दिया। जब महिला अपने खाते से पैसे निकलवाने गई तब उसे इस खेल का पता चला। महिला ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने पैसे वापस महिला के खाते में भेजने का आश्वासन दिया है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत महाराजसिंह नगर निवासी कमलावती पत्नी झिनकू प्रसाद का खाता इलाहाबाद बैंक सुजौली में है। कमलावती ने बताया कि इलाहाबाद बैंक सुजौली में खाता संख्या 21500619855 द्वारा वह लेनदेन करती है। इसी बैंक में गांव निवासी कमलावती पत्नी कांशीराम का भी खाता संचालित है। कमलावती के मुताबिक उसके खाते से 25 अगस्त 2014 को उसी नाम की दूसरी महिला कमलावती के खाते में 12 हजार रुपये ट्रंासफर कर दिया गया। इसके बाद एक माह में पुन: आठ हजार रुपये ट्रंासफर कर दिया गया। जब कमलावती पत्नी झिनकू प्रसाद अपने खाते से सितंबर माह में रुपया निकालने पहुंची तब उसे खाते से पैसा गायब होने का पता चला। इस पर पीड़ित महिला ने बैंक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। लेकिन महिला के खाते में अब तक पैसा वापस नहीं भेजा गया है। दो माह बीत रहे हैं। महिला अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। परेशान महिला ने गुरुवार को एलडीएम राजेश कुमार व जिलाधिकारी को पत्र देकर पैसा दिलाने की मांग की है।
इस बारे में इलाबाद बैंक शाखा सुजौली के प्रबंधक प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला के खाते से दो किश्तों में 20 हजार रुपये उसी नाम की दूसरी महिला के खाते में भूलवश ट्रांसफर हो गया था। जांच में इसका खुलासा हुआ है। महिला के के खाते में जल्द पैसा भेज दिया जाएगा।