{"_id":"131-87511","slug":"Bahraich-87511-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन हैमरेज से हुई तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन हैमरेज से हुई तेंदुए की मौत
Bahraich
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। डिप्टी सीवीओ के में तीन डॉक्टरों के पैनल ने गुरुवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें तेंदुए की कमर की हड्डी टूटने व ब्रेन हैमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गौरतलब है कि कतर्नियाघाट मोतीपुर रेंज में बुधवार को एक नर तेंदुए नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पार कर रहा था। उसने जैसे ही छलांग लगाई, तभी किसी अज्ञात चौपहिया वाहन गुजर पड़ा। जोरदार टक्कर से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार को मोतीपुर रेंज परिसर में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अवध बिहारी, कीर्तनपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप गौतम और मटेरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष ऋषिकिशोर ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वन्यजीव प्रतिपालक विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। डॉक्टरों के पैनल ने बताया कि तेंदुए की आयु लगभग तीन से चार साल थी। उसकी कमर की हड्डी टूट गई थी। सिर पर गहरी चोट के कारण ब्रेन हैमरेज भी हो गया था। पिछले पैर में भी चोट के निशान पाए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी जेके वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जालिमनगर चौकी पर जल्द ही तहरीर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।