फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दीपावली के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट

दीपावली के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर अराजक तत्व व आतंकी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर दीपावली की खुशियों पर ग्रहण न लगा सकें, इसके लिए एसएसबी और पुलिस प्रशासन सतर्क है। बीते दिनों खुफिया एजेंसियों ने इसकी आशंका भी जताई है, जिस पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीसी टीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। शहर व कस्बों में सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी का अभियान भी चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन

सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों ने प्रकाश पर्व पर भी पटाखों के बीच आतंकी धमाके की आशंका जताई है। इसके चलते पुलिस महानिरीक्षक ने दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद नेपाल से सटे मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा व नवाबगंज थानाें के थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। नेपाल आने-जाने वालों का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पहरा
पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed