फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   धनतेरस पर होगा 10 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर होगा 10 करोड़ का कारोबार

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। अलग-अलग उत्पादों की दुकानों पर धनतेरस की तैयारियां लगभग पूरी हैं। सराफा बाजार जहां चमक रहा है। वहीं अन्य सामानों के नए ट्रेंड लोगों को लुभा रहे हैं। वाहन बाजार भी चमक रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के बाजार भी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार लगभग 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद व्यापारियों को है।
विज्ञापन

धनतेरस के त्योहार में सिर्फ एक दिन बचा है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर खरीददारी के लिए जहां लोग तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाजार भी ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। शहर के चौक बाजार, छावनी, घंटाघर, स्टीलगंज तालाब, पीपल चौराहा मार्केट में दुकानें सजी नजर आ रही हैं। इंतजार है धनतेरस के दिन का। सबसे अधिक चमक सराफा बाजार में दिख रही है। सराफा में सोने, चांदी के मूल्य में गिरावट के चलते इस बार खरीददारी अधिक होने की संभावना नजर आ रही है। व्यवसायी भी आभूषण व अन्य उत्पादों का मूल्य कम होने से काफी उत्साहित हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक व वाहन बाजार ग्राहकों को लुभाने के लिए आफर दे रहे हैं। कोई भारी डिस्काउंट का बोर्ड लगाए हुए है तो कोई किस्तों पर सामान मुहैया कराने का दावा कर रहा है। व्यापारियों के मुताबिक इस बार 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed