{"_id":"131-87261","slug":"Bahraich-87261-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक वितरण में अफरातफरी, छह छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक वितरण में अफरातफरी, छह छात्राएं घायल
Bahraich
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कन्या विद्या धन का चेक पाने के लिए शनिवार को महाराज सिंह इंटर कॉलेज में उमड़ी छात्राओं अव्यवस्था का शिकार हो गईं। चेक पाने के लिए मची अफरातफरी में कई छात्राएं घायल हो गईं। वहीं, मुख्य अतिथि के इंतजार में धूप में बैठीं दो छात्राएं बेहोश हो गईं। मुख्य अतिथि निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचे। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अव्यवस्था के बीच 4726 छात्राओं को चेक दिया गया।
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना से लाभान्वित करने के लिए शनिवार को शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित रहे। उन्हें 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था लेकिन वह ढाई घंटे देरी से पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होने के इंतजार में धूप में बैठीं छात्राओं में से दो बेहोश होकर गिर गईं। इनमें विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसहा गांव निवासी कविता पाठक (28) और हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा गांव निवासी अमिता देवी (19) शामिल हैं। उन्हें आननफानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर जीजीआईसी, बाल शिक्षा निकेतन व अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फिर चेक वितरण समारोह की शुरुआत हुई। अफरातफरी के बीच सभी को चेक का वितरण किया गया। कुछ छात्राओं के खाते में सीधे चेक की धनराशि 20 हजार रुपये भेज दी गई थी, उन्हें धनराशि की स्लिप प्रदान की गई। इसके लिए ब्लॉकवार प्रधानाचार्य व शिक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया था लेकिन अव्यवस्था इस कदर रही कि चेक स्लिप लेने के लिए मारामारी मच गई।
इसी आपाधापी में गिरकर छह छात्राएं जख्मी हो गईं। चेक वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिना बालिकाओं की उच्च शिक्षा के समाज और राष्ट्र विकास नहीं कर सकता। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरकार की उपलब्धियां गिनाना नहीं भूले। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, एसपी आरएल वर्मा, विधायक बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सपा रामतेज यादव, डॉ. राजेश तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट जयशंकर त्रिपाठी, डीआईओएस रवींद्र सिंह, निषा शर्मा, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।