{"_id":"131-86815","slug":"Bahraich-86815-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल
Bahraich
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
नानपारा से चलकर बहराइच आ रही निजी बस संख्या यूपी 40 एफ 0292 दोपहर दो बजे के आसपास रामगांव थाना अंतर्गत झिंगहाघाट के निकट पहुंची। तभी बस का अगला पहिया पंक्चर हो गया। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन बस सामने जा रही बाइक संख्या यूपी 40 एच 5726 जा भिड़ी। बाइक पर सवार युवकों ने पास में लगे बालू के ढेर पर कूदकर जान बचाई। उधर जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। वाहन में सवार लोग रोगी को लेकर लखनऊ इलाज कराने जा रहे थे। इस वाहन में रोगी समेत सात लोग सवार थे। सभी जख्मी हुए हैं। इनमें चालक संजय और वाहन मालिक मोहम्मद सलीम की हालत नाजुक बताई जा रही है। रिसिया के नरसिंहडीहा-रिसिया मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार पूरनचंद्र (32) घायल हुए हैं। उधर आसामरोड पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में राधेश्याम और जगदीश को चोटें आई हैं।