{"_id":"131-85533","slug":"Bahraich-85533-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल कर दवा को ले चले, मौत हुई तो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल कर दवा को ले चले, मौत हुई तो भाग निकले
Bahraich
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। पिता के साथ साइकिल से एक गर्भवती इलाज कराने थैलिया बाजार जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात बाइक सवारों ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे गर्भवती की हालत बिगड़ गई। बाइक सवार उसका इलाज कराने के लिए उसे बाइक से लेकर चल पड़े
लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर संवेदनहीन युवक उसके शव को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत छत्तरपुर थैलिया गांव निवासी किरन (40) पत्नी कमलेश कुमार, को सात माह का गर्भ था। कमलेश अपने ससुराल में ही रहता है। सोमवार सुबह किरन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसका पति गांव से बाहर गया था। इश पर करन के पिता बांकेलाल, बेटी को साइकिल पर बैठाकर थैलिया बाजार में निजी चिकित्सक के यहां दवा कराने के लिए निकले। साइकिल सवार पिता-पुत्री गांव से 500 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। किरन लहूलुहान हो गई। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो बाइक सवार दो युवकों ने किरन को तत्काल थैलिया बाजार में चिकित्सक के यहां पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
बाइक सवार किरन को लेकर जब रायपुर व थैलिया गांव के बीच से गुजर रहे थे तभी किरन ने दम तोड़ दिया। किरन की मौत से घबराए बाइक सवारों ने बाइक और उसके शव को सड़क पर ही छोड़ दिया और भाग निकले। पीछे से कुछ देर बाद पैदल मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी को सड़क पर मृत देखकर शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गर्भवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मृतका के पिता बांकेलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।