{"_id":"131-85502","slug":"Bahraich-85502-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन को पीट एक लाख लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन को पीट एक लाख लूटे
Bahraich
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ऐंचुवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात घुसे बदमाशों ने भाई-बहन की पिटाई कर एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम ऐंचुआ निवासी करीमुल्ला के घर में शनिवार रात एक बजे के आसपास जब परिवार के लोग सो रहे थे तभी लाठी, डंडा व कट्टे से लैस आधा दर्जन बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए। आहट पाकर करीमुल्ला के पुत्र अब्दुल कलाम की नींद खुल गई। उसने बदमाशों का विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। कलाम की चीख सुनकर बहन सलमा (20) की भी नींद खुली। उसे भी बदमाशों ने पीट दिया। बदमाश लगभग 60 हजार मूल्य के जेवरात, कपड़ा, बर्तन व अन्य कीमती सामान समेत एक लाख की संपत्ति लूट ले गए हैं। सुबह घटना की सूचना मोतीपुर थाने पर दी गई।
विज्ञापन