फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मतदान के बहिष्कार से मचा हड़कंप

मतदान के बहिष्कार से मचा हड़कंप

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। बाढ़ प्रभावित खड़ैंचा, अस्सी और नब्बे गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सुबह मतदान का बहिष्कार कर दिया। तीनो गांव का एक भी मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। उसके बाद 11 बजे ग्रामीण मतदान करने के लिए घरों से निकले।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड के खड़ैंचा गांव में 500 मतदाता हैं। जबकि अस्सी और नब्बे गांव में मतदाताओं की संख्या 1200 के आसपास है। गोपिया बैराज के उस पार स्थित इन गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि 15 अगस्त की बाढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन सभी की अनदेखी की है। न तो अनाज मिला है न ही राहत सहायता के नाम पर फूटी कौड़ी मिली है। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गांव के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह मतदान न करने की घोषणा की। सुबह सात बजे से 10 बजे तक जब कोई भी मतदाता खड़ैचा स्थित मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा। तब अधिकारियों को सूचना दी गई। इससे हड़कंप मच गया। जोनल मजिस्ट्रेट देवेश शुक्ला ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मतदान का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तत्काल जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जोनल मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद गांव के मतदाता मतदान के लिए घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed