फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पूरे जिले में चार घंटे गुल रही बिजली

पूरे जिले में चार घंटे गुल रही बिजली

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा से बिना सूचना के शट डाउन लेने के चलते बुधवार को पूरे जिले की बिजली चार घंटे तक गुल रही। वहीं, तार टूटने से गुल हुई फीडर नंबर 6 की बिजली भी 15 घंटे बाद बहाल की गई। इस फीडर से जुड़े 15 हजार लोग उमस भरी गर्मी में पानी के लिए भी तरसते रहे।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। जर्जर तार व ट्रांसफार्मरों से हो रही विद्युत आपूर्ति लोगों की परेशानी का सबब बनी हैं। बुधवार को गोंडा से लाइनों में ट्रिपिंग होने के चलते सुबह 10 बजे बिना सूचना के शट डाउन ले लिया गया। ऐसे में पूर जिले की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। लोगों ने संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। गोंडा से करीब दो बजे जिले की आपूर्ति तो शुरू हुई लेकिन फीडर नंबर 4 व 6 की आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी। मालूम हो कि फीडर नंबर 6 की विद्युत आपूर्ति मंगलवार रात 3 बजे से ठप थी। 15 घंटे बाद शाम 6:30 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। इस फीडर से जुड़े करीब 15 हजार लोग बिजली-पानी को तरसे। विभागीय अधिकारी तकनीकी फॉल्ट बताकर किनारा कस रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एक्सईएन आरिफ अहमद का कहना है कि फीडर नंबर 6 की विद्युत लाइन टूट जाने से आपूर्ति बंद हुई थी। सुबह करीब 10 बजे लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की गई तो गोंडा से शट डाउन ले लिया गया। दोपहर में गोंडा से आपूर्ति शुरू होने पर फीडर नंबर 6 की लाइन में फिर फॉल्ट आ गई, जिसे दुुरुस्त कर शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed