{"_id":"131-78850","slug":"Bahraich-78850-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 प्रतिशत अंक के साथ नित्या ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 प्रतिशत अंक के साथ नित्या ने किया टॉप
Bahraich
Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीआईएससीई की इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। आईएससी बोर्ड का जिले में एक मात्र स्कूल सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज की कामर्स की छात्रा नित्या गोस्वामी ने 89 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। कामर्स की ही अनुष्का सिंह ने 88 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। साइंस स्ट्रीम की रीतिका गोयल और अंशुमान त्रिपाठी 87 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। मेधावियों की इस सफलता पर स्कूल व उनके घरों में खुशी का माहौल है।
आईएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित होने थे लेकिन सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो सके। रविवार को सर्वर दुरुस्त हुआ तो परिणाम देखकर मेधावी खुशी से खिलखिला उठे। पुलिस लाइन रोड स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज की कामर्स की छात्रा नित्या गोस्वामी ने 89 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है।
कामर्स की छात्रा अनुष्का सिंह ने 88 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा और साइंस स्ट्रीम के छात्र अंशुमान व छात्रा रीतिका गोयल ने संयुक्त रूप से 87 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साइंस स्ट्रीम में 44 छात्र अध्ययनरत थे। सभी पास हो गए। वहीं, कामर्स में 33 छात्रों में से 27 छात्र पास हुए हैं।