{"_id":"131-72937","slug":"Bahraich-72937-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री एक्टीवेटेड सिम बेचने में दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री एक्टीवेटेड सिम बेचने में दो दबोचे
Bahraich
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड बेचने के आरोप में कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने एक दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक साधना श्रीवास्तव से रंगदारी मांगने के मामले की जांच में पुलिस ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। इनके पास मिले सिमकार्ड में दूसरे की आईडी लगी हुई थी। इस मामले की जांच जुटी सर्विलांस की टीम ने मोबाइल सिम कार्ड बेचने वाले मोहल्ला सखैयापुरा निवासी सतीश जायसवाल और ब्राह्मणीपुरा निवासी सुमित जैन को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन