{"_id":"131-72935","slug":"Bahraich-72935-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Bahraich
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी सातवीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को आठ किलो नेपाली चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवक चरस की खेप लेकर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन जा रहा था। चरस की कीमत 80 लाख है।
एसएसबी के उप सेनानायक रविशंकर कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि नेपाल से चरस की एक बड़ी खेप आा रही है। एसआई भीष्मदेव की अगुवाई में टीम गठित कर नोमेंस लैंड के निकट कांबिंग शुरू करवाई गई। कांबिंग के दौरान खैरनिया गांव के निकट एक व्यक्ति सिर पर बोरी लादकर नेपाल सीमा की ओर से आता दिखा। उसे रोक कर बोरी खुलवाई गई तो चावल के बीच में पैकेट में सहेजकर रखी गई चरस बरामद हुई। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि बरामद चरस आठ किलो है। पकड़े गए युवक की पहचान नासिर अली निवासी धर्मापुर हुसैनपुर कोतवाली देहात के रूप में हुई है। नासिर ने बताया कि उसे चरस की खेप लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जुबेर नामक एक व्यक्ति को देना था। इसके बाद यह चरस मुंबई ले जाई जाती। चरस की कीमत 80 लाख रुपये है।