फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पत्नी को मायके भेज लगाई आग

पत्नी को मायके भेज लगाई आग

Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। पत्नी औैर बच्चों को ट्रेन द्वारा ससुराल भेजने के बाद युवक ने देर रात घर पहुंचकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। युवक द्वारा आग लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक 95 फीसदी जला है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत सुजौली टेपरा गांव निवासी महेश कुमार (30) पुत्र गुलाब की ससुराल लखनऊ में है। घर में महेश के अलावा उसकी पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी है। शनिवार को महेश ने पत्नी रेनू तथा बेटे और बेटियों को ट्रेन पर बिठाकर लखनऊ के लिए रवाना कर महेश गांव पहुंचा। यहां पर उसने रात 11 बजे तक गांव निवासी कोटेदार प्रभुनाथ के घर के सामने हो रहे आर्केस्ट्रा पार्टी में शिरकत की। इसके बाद घर चला गया। पड़ोसियों के मुताबिक रात 11:30 बजे के आसपास महेश के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। पड़ोसी घर से बाहर निकले तो महेश के घर से धुंआ उठ रहा था। सभी दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा हुआ था। किसी तरह पड़ोसियों ने आग को बुझाया। इसके बाद थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष भीष्मपाल ने पड़ोसी प्रकाश मौर्य व केवलनाथ की सहायता से गंभीर रूप से झुलसे महेश को मिहींपुरवा सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक महेश 95 फीसदी झुलस गया है। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने महेश से बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वह बोेल नहीं पा रहा है। ऐसे में महेश ने किन कारणों से आग लगाई, पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed