फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भक्ति गीतों पर झूमते होगा नए साल का इस्तकबाल

भक्ति गीतों पर झूमते होगा नए साल का इस्तकबाल

Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नव वर्ष की अगुवानी को बच्चे, युवा समेत सभी वर्गों के लोग उत्साहित हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए पुलिस लाइंस रोड स्थित शिरडी साईं मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रोमांच व सुकून की तलाश में कतर्निया के सुरम्य जंगलों में मंगल मनाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के खत्म होने में महज एक दिन शेष रह गया है। इस लमहे को यादगार बनाने के लिए हर वर्ग के लोग जुट गए हैं। सुंदर ग्रीटिंग कार्ड के साथ आकर्षक गिफ्ट आइटमों की दुकान सजधज कर तैयार हो गई हैं। एसपी आवास के सामने स्थित श्री शिरडी साईंबाबा मंदिर के प्रबंधक कुलदीप सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को 3:30 बजे आरती के साथ कार्यक्रम शरू होगा। जो रात्रि 10:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद साईं भोग के रूप में आयोजित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद भक्तों को ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 12:00 बजे नव वर्ष का स्वागत आतिशबाजी के साथ केक काटकर किया जा जाएगा। रवि गुलशन एंड ग्रुप की ओर से विशेष भजन कार्यक्रम होगा। वहीं कुछ युवाओं का कहना है कि वे सुकून व रोमांच की तलाश में कतर्निया के जंगलों का लुत्फ उठाएंगे। हाथी, घड़ियाल, हिरन की अठखेलियां देखकर नए साल का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed