फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बकाया न देने पर सिंचाई काॅलोनी की बिजली गुल

बकाया न देने पर सिंचाई काॅलोनी की बिजली गुल

Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सिंचाई विभाग पर बिजली विभाग का डेढ़ करोड़ रुपया बकाया है। इनमें बहराइच और नानपारा की सिंचाई काॅलोनियां शामिल हैं। पावर कार्पोरेशन की ओर से दोनों सिंचाई काॅलोनियों के जिम्मेदार अधिकारियों को अब तक आठ बार रिमाइंडर भेजा गया है, लेकिन बिजली बकाया बिल जमा नहीं हुआ है। इसके चलते रविवार शाम को अधिशासी अभियंता के निर्देश पर दोनों काॅलोनियों की बिजली काट दी। इससे लगभग 550 कर्मचारियों के परिवार प्रभावित हुए हैं। इस कारण पेयजल का भी संकट
विज्ञापन

हो गया है।
सिंचाई विभाग का मुख्यालय बहराइच स्थित कल्पीपारा में है। वहीं नानपारा में भी सिंचाई काॅलोनी स्थित है। अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि कल्पीपारा काॅलोनी में लगभग 350 अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार रहते हैं। इस काॅलोनी को जो बिजली सप्लाई हो रही है, उसका बिल लगभग ढाई साल से बकाया है। अब तक एक करोड़ 20 लाख की बकायेदारी हो चुकी है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियोें को मौखिक चेतावनी दी गई, नोटिस भी भेजी गई। लेकिन बकाया जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यही स्थिति नानपारा स्थित सिंचाई काॅलोनी की भी है। यहां पर तीन काॅलोनियों को जो बिजली सप्लाई दी गई है, उसकी 40 लाख की बकायादारी है। कई बार नोटिस के बावजूद अब तक बिजली बिल नहीं जमा किया गया। ऐसे में शनिवार को भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन अधिकारी नहीं चेते। जिसके चलते रविवार शाम बहराइच और नानपारा दोेनाें स्थानों पर बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं। एक्सईएन आरिफ ने कहा कि जब तक संपूर्ण बकायेदारी जमा नहीं हो जाएगी, तब कनेक्शन जोड़ा नहीं जाएगा। अचानक कनेक्शन कटने से सिंचाईकर्मियों के परिवार सकते में आ गए हैं। बिजली के साथ ही पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed