फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चार कॉलेजों के प्राचार्यों पर केस दर्ज

चार कॉलेजों के प्राचार्यों पर केस दर्ज

Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का फॉर्म भरवाने में जिले की शिक्षण संस्थाएं इस बार फिसड्डी साबित हुई हैं। समीक्षा के दौरान शनिवार को जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में गैर हाजिर रहने वाले व फॉर्म अग्रसारित न करने वाले चार कॉलेजों के प्राचार्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। देर शाम सभी के खिलाफ कोतवाली देहात में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शनिवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी किंजल सिंह ने बताया छात्र-छात्राओं द्वारा 51632 आवेदन पत्र आनलाइन भरे गए हैं, जबकि 6165 आवेदन पत्र ही कॉलेजों द्वारा अग्रसारित किए गए हैं। यह काफी निराशाजनक स्थिति है। जिलाधिकारी ने पाया कि बैठक में संजीवनी महाविद्यालय कीर्तनपुर, गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय रिसिया, राजमाता लल्लीदेवी डिग्री कालेज पयागपुर और हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज के प्रधानाचार्य नहीं उपस्थित हुए। साथ ही, इन चारों कॉलेजों द्वारा अब तक एक भी आवेदन भी अग्रसारित नहीं किए गए हैं। डीएम के आदेश पर शनिवार देर शाम सभी चार कॉलेजों के प्राचार्यों के खिलाफ डीआईओएस अमरेंद्र सिंह ने कर्तव्यों में हीलाहवाली बरतने व छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, बैठक में डीएम ने दो दिन के अंदर सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पात्र छात्र-छात्राओं के फार्म भरवाने का आदेश दिया है। हीलाहवाली बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फार्म भरवाकर अग्रसारित करवाने वाले स्कूलों के कर्मचारियों को टी पार्टी दी जाएगी। समीक्षा के दौरान जीजीएचएस विशेश्वरगंज की उपलब्धि बेहतर मिली। इस स्कूल को विशेष प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबार विद्यालयों में भी चुनें बेहतर विद्यालय
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश दिया कि वर्ष 2014 की परीक्षा में 87970 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में 174 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम ने कहा कि अगर जरूरत हो तो ब्लैक लिस्टेड विद्यालयों में बेहतर विद्यालयों का चयन कर उन्हें परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया जा सकता है। डीएम ने इस मामले में एसडीएम को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed