फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शीतलहरी से कंपकंपा उठे लोग

शीतलहरी से कंपकंपा उठे लोग

Wed, 25 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 25 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। सोमवार रात से चल रही पछुआ हवा से मंगलवार भोर में शीतलहरी का दौर शुरू हो गया है। पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे सूरज के दर्शन नहीं हुए। तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 9.9 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगे है। बीते दो-तीन दिनों से तराई का मौैसम अभी तक गुलाबी ठंडक का एहसास करा रहा था लेकिन सोमवार रात से तेज पछुवा हवा चलने लगी। मंगलवार सुबह लोग जब घरों से निकले तो बदली छाई हुई थी। बर्फीली हवा से लोगों का सामना हुआ, जिसके चलतेे लोग कंपकंपा उठे। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। दोपहर 12:30 बजे के आसपास लगा था कि सूरज निकलेगा लोगों को मायूसी ही मिली।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते अचानक तराई के मौसम में तब्दीली आई है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमोत्तर दिशा में चल रही है। डॉ सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। आगामी चार दिन तापमान में और गिरावट के आसार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed