{"_id":"131-71628","slug":"Bahraich-71628-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त ने 12 तीमारदारों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त ने 12 तीमारदारों को किया घायल
Bahraich
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। जिला अस्पताल के गेट पर मंगलवार शाम एक विक्षिप्त युवक ने 12 तीमारदारों पर ईंट-पत्थरों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पकड़ने आई पुलिस को भी विक्षिप्त ने खूब छकाया। आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी रही। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया।
मंगलवार शाम करीब छह बजे एक विक्षिप्त युवक घूमते हुए जिला अस्पताल पहुंच गया। जो भी उसके पास से गुजरता उस पर वह अचानक हमलावर हो जाता था। विक्षिप्त ने ईंट-पत्थरों से हमला कर नान्हू, मोलहे, बृजराज, अखिलेश समेत 12 तीमारदारों को घायल कर दिया। सभी का अस्पताल में उपचार किया गया। इस बात की सूचना किसी ने कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज टीबी सिंह को दे दी तो वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विक्षिप्त पर काबू पाने का प्रयास कर रहे सिपाहियों को भी उसने दौड़ा लिया। करीब आधे घंटे बाद जवानों ने विक्षिप्त पर काबू पाया।