{"_id":"131-70884","slug":"Bahraich-70884-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मासूम और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में मासूम और महिला की मौत
Bahraich
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा/हुजूरपुर। कोतवाली देहात और हुजूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोंडा-बहराइच मार्ग पर नहर पुल के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया, जबकि हुजूरपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली देहात अंतर्गत अहिरा टांडा निवासी ममता सिंह (30) की देवरानी के बच्चों की तबियत सोमवार सुबह अचानक खराब हो गई। इस पर ममता, देेवरानी के साथ बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आई थी। यहां से सभी टैंपो सो लौट रहे थे। सोमवार शाम 5:30 बजे के आसपास टैंपो गोंडा-बहराइच मार्ग पर नहर पुल के पास पहुंचा। यहां टैंपो से उतरकर ममता जब सड़क पार कर रही थी तभी गोंडा की ओर सेे आ रहे मिनी ट्रक (यूपी 53 टी 6491) ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही ममता ने दम तोड़ दिया। ममता की देवरानी बाल-बल बची। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर मिनी ट्रक चालक बेरिया गांव के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक व चिलवरिया चौकी इंचार्ज सुभाष दूबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, हुजूरपुर थाना अंतर्गत घिसियौना-गाजीपुर मार्ग पर गाजीपुर की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुआल लादकर आ रही थी। सड़क किनारे घिसियौना निवासी रईश की आठ वर्षीय बेटी फिजा खेल रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक भाग निकला।