{"_id":"131-70824","slug":"Bahraich-70824-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ महिला गिरफ्तार
Bahraich
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
चरदा (ब्यूरो)। रुपईडीहा कस्बे में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चरस की खेप के साथ एक महिला को एसएसबी के जवानों ने रविवार देर शाम दबोच लिया। उसके कब्जे से एक किलोे 80 ग्राम चरस बरामद हुई है। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रुपईडीहा कस्बे में रविवार देर शाम एसएसबी के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार अपने दल के साथ नेपाल से आने वालोें की तलाशी ले रहे थे। एक महिला रिक्शे पर सवार होकर भारतीय क्षेत्र में पहुंची। तलाशी के दौरान बैग से एक किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन