फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मौसम के मिजाज से वाफिक हो सकेंगे किसान

मौसम के मिजाज से वाफिक हो सकेंगे किसान

Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जिले के किसानों को शीघ्र ही मौसम की सटीक भविष्यवाणी मिल सकेगी। जिसके जरिए मौसम का पूर्वानुमान लगाकर कृषि वैज्ञानिक किसानों को बोआई करने की सलाह देंगे। पूना स्थित मौसम निदेशालय से तराई के मौसम की परिस्थितियों को नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा। वहां से गाइड लाइन मिलने पर बहराइच समेत सात जिलों को मौसम की अपडेट दी जाएगी। इसकी कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

2006 में नरेंद्र देव फसल अनुसंधान केंद्र परिसर में मौसम वेधशाला स्थापित की गई थी। जिसमें मिट्टी के तापमान के मापने के यंत्र, वातावरण का अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सापेक्ष आर्द्रता मापी यंत्र, बादलों की स्थिति, हवा की गति व वर्षा मापी यंत्र लगाया गया था। यहां से पूर्वानुमान के आधार पर सात जिले, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज व कुशीनगर को मौसम की जानकारी दी जाती थी। यहीं से किसानों को फसलों की बोआई व मौसम के हिसाब से लगने वाले कीट की जानकारी दी जाती है। पर मौसम तकनीकी सहायक डॉ. आरके श्रीवास्तव की दो माह पूर्व आकस्मिक मृत्यु होने के बाद यहां से जानकारी नहीं मिल पा रही थी। अब केंद्र प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने पुन: मौसम वेधशाला को संचालित करने की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि पूना स्थित मौसम निदेशालय के वैज्ञानिकों से संपर्क साधा गया है। यहां के मौसम की परिस्थितियों को निदेशालय से ऑनलाइन किया जाएगा और मौसम की अपडेट ली जाएगी। वहां से मौसम का पूर्वानुमान और किसानों को बोआई व सिंचाई के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed