फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रेन हाल्ट बनाने की मांग पर हंगामा

ट्रेन हाल्ट बनाने की मांग पर हंगामा

Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गोंडा-मैलानी प्रखंड पर गिरिजापुरी के निकट ट्रेन हाल्ट की स्थापना की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग रविवार को आंदोलित हो उठे। ग्रामीणाें ने गिरिजापुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट मैलानी-गोंडा प्रखंड पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जुटी भीड़ को देखते हुए मौके पर एसएसबी, जीआरपी, आरपीएफ और सुजौली पुलिस मोर्चा संभाले रही। बाद में मौके पर पहुंचे मंडलीय रेल प्रबंधक के प्रतिनिधि मुख्य यातायात निरीक्षक के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान काफी तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्निया और निशानगाड़ा रेंज में कुरकुरी कुआं, कैलाशपुरी, चहलवा, निषादनगर, गिरिजापुरी, बड़खड़िया, आनंद नगर, चमन चौराहा, जंगू टंाड़ा आदि गांव स्थित हैं। इन गांवों की करीब 40 हजार आबादी आने-जाने के लिए रेल पर ही निर्भर है। गांव के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए जंगल के बीच आठ किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं। बिछिया रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन मिल पाती है। मालूम हो कि बिछिया से मझरा रेलवे स्टेशन के मध्य 12 किलोमीटर घना जंगल है। ऐसे में आए दिन जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। इसी कारण गिरिजापुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट वन क्षेत्र से सटे गांव के लोग काफी दिनों से ट्रेन हाल्ट की स्थापना की मांग कर रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण गंगाराम की अगुवाई में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोग डीआरएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी संख्या में ग्रामीणों के रेलवेे ट्रैक पर इकट्ठा होने की सूचना पाकर सुजौली थानाध्यक्ष अवध नारायन यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसबी, आरपीएफ और जीआरपी जवान भी आ गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोंडा से मैलानी जा रही 52255 अप ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस और एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणाें को फटकार कर किनारे कर दिया। ट्रेन तो गुजर गई, लेकिन ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ट्रैक पर बैठ ग्रामीण डीआरएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मझरा रेलवे स्टेशन के माध्यम से डीआरएम को सूचना भेजी गई। इस पर मंडलीय रेल प्रबंधक ने अपने प्रतिनिधि के रूप में मुख्य यातायात निरीक्षक मैलानी सुशील आर्य को सहायक स्टेशन मास्टर, मझरा प्रताप नारायण के साथ मौके पर भेजा। दोपहर करीब एक बजे के दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य यातायात निरीक्षक ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग ट्रैक से हटे। करीब तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed