फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अध्यक्ष और महामंत्री पद पर ही मतदान

अध्यक्ष और महामंत्री पद पर ही मतदान

Sat, 07 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 07 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। परमहंस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी का काम पूरा हो गया है। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर ही चुनाव होंगे, जबकि शेष चार पदों पर एक-एक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरे जाने से इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

परमहंस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद महाविद्यालय परिसर में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन व महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपमंत्री व कला प्रतिनिधि के पद पर एक प्रत्याशी होने के चलते इन पदों पर सभी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया का कार्य समाप्त होने के बाद महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अध्यक्ष व महामंत्री के पद पर चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों के समर्थकों ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए वोट मांगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दो पदों पर चुनाव 10 दिसंबर को होगा। उसी दिन मतदान व मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed