{"_id":"131-70727","slug":"Bahraich-70727-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
Bahraich
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़/चित्तौरा। असम रोड पर रिसिया पुल के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। बाइक सवार पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र और एक अन्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक फरार है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एक अन्य हादसे में असम रोड से सटे नहसुतिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत भग्गड़वा गांव निवासी घसीटे (55) अपने बेटे बुधराम (32) और गांव निवासी जोगी (28) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी में रिसिया थाना अंतर्गत नरसिंहडीहा गांव जा रहा था। बाइक जब रिसिया थाना अंतर्गत असम रोड पर रिसिया पुल के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप (संख्या यूपी 46 ए 1230) बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। घसीटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोगी और बुधराम घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष एके यादव भी तत्काल पहुंच गए। उन्हाेंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि जोगी औैर बुधराम को सीएचसी में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गयाहै। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, असम रोड से नहसुतिया जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने दरगाह थाना अंतर्गत नहसुतिया कल्पीपारा गांव निवासी इश्तियाक अली (60) को टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना उस समय हुई जब इश्तियाक सड़क पार कर रहा था। चालक वाहन समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।