फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बंदूक की नोंक पर महिलाओं से लूटे जेवर

बंदूक की नोंक पर महिलाओं से लूटे जेवर

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बसौनामाफी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में गुरुवार रात गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के कारण हथियारबंद होकर हमला बोल दिया। बंदूक की नोंक पर महिलाओं के जेवर उतरवा लिए और नकदी समेत संपत्ति भी लूट ली। इसके बाद फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए। घटना की तहरीर देने थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान कर न्यायालय भेज दिया। इस पर पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत बसौनामाफी गांव निवासी शिवकुमार का गांव निवासी राममिलन से अरसे से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर राममिलन ने रामचंदर, कुंवारे समेत सात लोगों के साथ लाठी, कट्टा व बंदूक से लैस होकर रात में शिवकुमार के घर हमला बोल दिया। सभी ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया तोे उन्हें मारापीटा। इसके बाद उत्पातियों ने बंदूक तानकर गीता, शकुंतला और निर्मला के लगभग एक लाख मूल्य के जेवरात उतरवा लिए। घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, 35 हजार का मेंथा ऑयल, बर्तन भी समेट लिया और फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिवार की चीख पुकार और फायरिंग सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। घटना की लिखित तहरीर लेकर शिवकुमार के पिता गौरीशंकर थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने गौरीशंकर पर ही शांतिभंग का आरोप लगाते हुए चालान कर दिया। शुक्रवार दोपहर शिवकुमार ने एसपी मोहित गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें व्यथा सुनाई। एसपी ने इस मामले में सीओ महसी को जांच के आदेश दिए हैं। शिवकुमार ने देर शाम डीआईजी को भी इस मामले में फैक्स भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed