फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो और बच्चों की सांसें थमीं

दो और बच्चों की सांसें थमीं

Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जानलेवा बुखार का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो और रोगियों की मौत हो गई, जबकि 28 और भर्ती हुए हैं। चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना अंतर्गत हटवा हरदस गांव निवासी सुखलाल (9) बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह नानपारा कोतवाली अंतर्गत बुलबुलिया गांव निवासी इसरार खान (5) ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक इसरार व सुखलाल दिमागी बुखार से पीड़ित थे। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। उधर, सोमवार को बुखार, डायरिया से पीड़ित 28 और बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें वैभव (5), सरोजिनी (5), अमित (6), लवकुश (2) की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा कहते हैं कि मौसम परिवर्तन के चलते रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह सिलसिला अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने व रात को सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से तीन की हालत नाजुक
बहराइच। दिमागी बुखार के साथ-साथ डेंगू भी कहर बरपा रहा है। सोमवार को डेंगू के तीन और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें सभी की हालत नाजुक बताई गई है। तराई में अब तक डेंगू के 60 मरीज सामने आ चुके हैं। नानपारा कोतवाली अंतर्गत ज्योति जायसवाल (25) को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रक्त परीक्षण में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट करा दिया। ज्योति की हालत गंभीर बनी है। इसी तरह नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ीहाट निवासी सुदामा सिंह (50) व मुस्कान (13) को भी डेंगू की पुष्टि के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में प्लेटलेट्स 50 हजार के आसपास मिले हैं। चिकित्सकोें के मुताबिक हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले एक माह से डेंगू के कहर के चलते 60 केस सामने आए हैं, जबकि रामगांव थाना अंतर्गत मैगला गांव निवासी संतोष की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed