{"_id":"131-66005","slug":"Bahraich-66005-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक की आग में पत्नी को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक की आग में पत्नी को जलाया
Bahraich
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अवैध संबंधोें के शक पर नशे में धुत पति ने पत्नी को जला डाला। आसपास के लोगों ने महिला के घर में सूचना दी, जिस पर मायके वालों ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला 90 फीसदी झुलसी है। वारदात के बाद से पति फरार है। मामला श्रावस्ती के राजा परसिया गांव से जुड़ा हुआ है।
भिनगा थाना अंतर्गत राजा परसिया गांव निवासी राधेश्याम ने शनिवार शाम अपनी पत्नी मीना कुमारी (35) को खूब मारा-पीटा और फिर केरोसिन डाल कर उसे आग लगा दी। मीना को जलते देखकर राधेश्याम मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मीना काफी झुलस चुकी थी। लोगों ने मीना के मायके वालों को सूचना दी। पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. बसंत ने बताया कि मीना करीब 90 फीसदी झुलसी है। मीना की मां शांति के मुताबिक राधेश्याम 24 घंटे नशे में धुत रहता था। वह आए दिन मीना को अवैध संबंधों के शक पर मारता-पीटता था।