फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   महसी के 20 गांव खाली करने के निर्देश

महसी के 20 गांव खाली करने के निर्देश

Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी उफनाने से महसी, कैसरगंज व नानपारा के 65 ग्राम पंचायतें बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। उपजिलाधिकारी महसी ने तहसील क्षेत्र के 20 गांवों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। गुलाबपुरवा गांव टापू बन गया है। बाढ़ से एक लाख की आबादी प्रभावित है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ की विभीषिका फिर शुरू हो गई है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ते हुए 106.336 मीटर पर पहुंच गई। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक एस.एन शुक्ला ने बताया कि नदी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर स्थिर हो गया लेकिन उफनाई घाघरा का पानी महसी, कैसरगंज व नानपारा तहसीलों की 65 ग्राम पंचायतों में घुस गया है, जिससे लोग परेशान हैं। महसी तहसील में हालात काफी खराब हो गए हैं। उपजिलाधिकारी ने 20 गांवों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। लोग आशियाने उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed