{"_id":"131-57747","slug":"Bahraich-57747-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने की फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने की फायरिंग, दहशत
Bahraich
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कैलाशपुरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो बाइक सवार चार युवकों ने शराब की दुकान पर शराब पीने के बाद कई चक्र फायरिंग की और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची पर फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग सका। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में रहे। सुजौली थाना अंतर्गत सिरसियनपुरवा गांव बहराइच-लखीमपुर जिले की सीमा पर स्थित है। गुरुवार देर रात लखीमपुर की ओर से दो बाइक पर सवार चार युवकों की सिरसियनपुरवा गांव में दुकान पर शराब पीने के बाद दुकानदार से कहासुनी हो गई। युवकों ने कट्टे से दो चक्र फायरिंग की और भाग गए। विजय ठाकुर, जुनैद, सलीम व मुजफ्फर ने पीछा किया। इस पर बाइक सवारों ने कैलाशपुरी के पास स्थित मंदिर के पास भी दो चक्र फायरिंग की। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजाराम मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत में फायरिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन