{"_id":"131-56384","slug":"Bahraich-56384-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से चोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से चोर की मौत
Bahraich
Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के मोहरना गांव में गुरुवार रात ग्रामीणों ने एक चोर को पीट-पीट कर मार डाला। चोर के साथ सेंध लगाने वाले चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंच गए हैं। गुटहरू निवासी मुस्तकीम (35) अपने चार साथियों के साथ गुरुवार रात मोहरना चोरी की नियत से गया था। उस रात सभी मोहरना निवासी रामधन पासी के घर में सेंध लगा कर अंदर घुस गए। खोजबीन के दौरान कोई सामान न मिलने के कारण सभी चोर बाहर निकल आए। इसी के बाद सभी रामधन के बगल में बच्छराज के घर में नकब लगाकर घुस गए। चोर घर के अंदर सामान बटोर ही रहे थे कि बच्छराज के परिजन जाग गए। परिजनों द्वारा शोर मचाए जाने पर चोर सेंध के रास्ते से ही निकल फायर करते हुए भागने लगे। उसी समय मुस्तकीम गांव के बाहर कीचड़ में फिसल कर गिर गया। जब तक मुस्तकीम संभलता उसका पीछा कर रहे ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुस्तकीम को कीचड़ में पाकर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से मुश्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके चार अन्य साथी मौका देख कर फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामधन की तहरीर पर पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह सीओ इकौना के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन