{"_id":"6a8b39ec2db80573ac04a9b0","slug":"errors-in-ayushman-cards-can-now-be-easily-corrected-via-the-new-portal-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155630-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नए पोर्टल से आयुष्मान कार्ड में अब आसानी से सुधरेंगी गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नए पोर्टल से आयुष्मान कार्ड में अब आसानी से सुधरेंगी गलतियां
विज्ञापन
बहराइच। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब आयुष्मान कार्ड में पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और मोबाइल नंबर में दर्ज गलती आसानी से सुधारी जा सकेगी। इसके लिए सरकार ने नया डाटा मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से लाभार्थी का मूल नाम बदलने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी होने के लिए पोर्टल पर दर्ज विवरण और आधार व राशन कार्ड की जानकारी में 80 प्रतिशत तक मिलान जरूरी है। कई बार मामूली अंतर के कारण पात्र लोगों के कार्ड नहीं बन पाते थे। अब ऐसी तकनीकी खामियों को पोर्टल के माध्यम से दूर किया जा सकेगा।
जिले में अब तक 10.65 लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। संशोधन के लिए लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जा सकते हैं। ऑपरेटर पोर्टल पर विवरण अपडेट करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।