{"_id":"131-51234","slug":"Bahraich-51234-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में बढ़ेंगे 100 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में बढ़ेंगे 100 बेड
Bahraich
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला महिला अस्पताल में 100 बेड बढ़ाए जाएंगे। छह करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी, जिसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुल्ताना अजीज ने फरवरी के प्रथम सप्ताह से निमार्ण कार्य शुरू होेने की उम्मीद जताई है।
देवीपाटन मंडल समेत अन्य पड़ोसी जिले से लोग बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच आते हैं। संसाधनों की कमी के कारण लोगों को निराशा हाथ लगती है। जिला महिला अस्पताल मेें सबसे अधिक दिक्कत बेडों की है। इस समय यहां सिर्फ 92 बेड हैं। जिस कारण रोगियों को कभी बरामदा तो कभी रैन बसेरे में भर्ती कर इलाज किया जाता है। इस समस्या को लेकर सीएमएस सुल्ताना अजीज ने वर्ष 2011 में शासन को पत्र लिखा था। उन्होंने अस्पताल में बेड बढ़ाने के साथ अन्य कई स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की थी।
इस पर शासन ने अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुल्ताना अजीज ने बताया कि अस्पताल भवन को तीन मंजिला बनवाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। निर्माण में लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की भी अतिरिक्त तैनाती होगी।
विज्ञापन
किशोरियों के लिए बनेगा अर्श क्लीनिक
सीएमएस ने बताया कि बाल्यावस्था के बाद किशोरावस्था में शरीर में तमाम तरह के बदलाव आने लगते हैं। इसको लेकर किशोरियों में मानसिक तनाव भी उत्पन्न होने लगता है। सीएमएस ने बताया कि किशोरियों के लिए अर्श क्लीनिक बनेगा, जिसमें परामर्शदाता किशोरियों की काउंसलिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
ये बनेंगे नए वार्ड
प्राइवेट वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, प्रसव कक्ष, रक्त संग्रह कक्ष, आईसीयू, एक्लेमशिया वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पोस्टपार्टम वार्ड, ट्रेनिंग हॉल, प्रतीक्षालय, भोजनालय, ओपीडी, आशा घर, स्टॉफ रूम, रिकार्ड रूम।