फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बर्फीली हवा से लुढ़का पारा

बर्फीली हवा से लुढ़का पारा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। तराई के तापमान में निरंतर गिरावट का दौर जारी है। चल रही बर्फीली पछुवा हवा के कारण पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। गुरुवार को दृश्यता चार मीटर रही। जैसे-तैसे लोग गंतव्य तक पहुंचे। मौसम की बेरुखी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार रात 10 बजे के बाद शुरू हुआ घने कोहरे का दौर गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी रहा। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दृश्यता 4 मीटर होेने के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बच्चे कांपते हुए स्कूल गए। दफ्तर जाने वाले और मजदूरीपेशा वर्ग के लोगों को भी काफी दिक्कतें हुई। रेलगाड़ियां निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से संचालित हुईं। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती का न्यूनतम तापमान गुरुवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बहराइच का न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन मौसम में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed