{"_id":"131-50757","slug":"Bahraich-50757-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसे मेघ, खिले किसानों के चेहरे, सिहरन बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे मेघ, खिले किसानों के चेहरे, सिहरन बढ़ी
Bahraich
Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पांच मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड, बहराइच-श्रावस्ती में देर शाम तक जारी रही रिमझिम बारिश
d अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/श्रावस्ती। चार दिनों से खिली धूप के बाद गुरुवार को तराई बारिश से सराबोर हो गई। सुबह से शाम तक मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह गुलाबी ठंड के साथ सूरज चमका लेकिन दोपहर में शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। पांच मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बरसात से किसान खुश हैं, वहीं लोगों को ठंड बढ़ने का डर सताने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दो-तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
गुरुवार सुबह जब लोग उठे तो गुलाबी ठंड के साथ गुनगुनी धूप का सामना हुआ। लगा कि मौसम सुहावना रहेगा लेकिन दोपहर में सूरज बादलों में छिप गया। तेज पुरवा हवा चलने लगी। गरज और चमक के साथ शाम चार बजे के आसपास बौछारें पड़ने लगीं, जिससे लोग सिहर उठे। दो घंटे तक लगातार बारिश होते रही। इसके बाद रुक-रुक कर गिरती रहीं, जिससे धुंध छा गई।
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक मौसम के बदलने से सिहरन जरूर बढ़ी है लेकिन तापमान में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बहराइच का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, श्रावस्ती के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम आठ व अधिकतम तापमान पंद्रह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोनों जिलों में वर्षा पांच मिली. रिकॉर्ड की गई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जनवरी तक बदली और छिटपुट वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना है। हालांकि, ठिठुरन नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
बारिश में शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। भिनगा नगर के तहसील तिराहा से सरस्वती शिशु मंदिर तक मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। वहीं, दहाना व ईदगाह बस स्टैंड सहित सत्तीचौरा, बाछिल गली, खलवा बाजार, सब्जीमंडी मार्ग, मंगल भट्ठा सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा।
बिजली गिरने से एक की मौत, एक गंभीर
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाभागड़ में बिजली गिरने से एक नेपाली युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए सीएचसी मल्हीपुर लाया गया है। यह दोनों अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। गंगाभागड़ निवासी राम दुलारे गोड़िया पुत्र राम भरोसे की मौत हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार के समय अचानक बिजली गिर गई। इससे अंतिम संस्कार में शामिल होने आए नेपाल के बांके जिला अंतर्गत गांव खड़ैंचा निवासी सहज राम (45) व परिवार के ही ननकू इसकी चपेट में आ गए। इससे सहजराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ननकू गंभीर रूप से झुलस गया। ननकू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूबेदार यादव का कहना है कि सूचना मिली है।