फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   वायरल से वृद्ध की मौत, नौ बच्चे भर्ती

वायरल से वृद्ध की मौत, नौ बच्चे भर्ती

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का बदलाव निमोनिया व वायरल का सबब बना हुआ है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती वायरल से ग्रसित एक वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह श्रावस्ती जिले का निवासी है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत का कारण वायरल बताया है। निमोनिया व वायरल के नौ और मरीज भर्ती हुए हैं। ये सभी बच्चे हैं। जिनमें दो की हालत नाजुक है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में जहां धूप रहती है वहीं सुबह व शाम ठंड होती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही के चलते लोग वायरल व निमोनिया के शिकंजे में आ रहे हैं। श्रावस्ती जिले के इमलाजोत सोनवा निवासी भुजऊ (60) को पखवारे भर से बुखार की शिकायत थी। वह निजी डॉक्टरों से इलाज करवा रहा था। बुधवार की रात भुजऊ की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल बहराइच लेकर आए। इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वह वायरल की चपेट में था। गुरुवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में निमोनिया व वायरल से पीड़ित 9 मरीज भर्ती हुए। इनमें किरण (4) गिलौला, खुशबू (1) नानपारा, माधुरी देवी (2) इकौना, क्षमा (6) पयागपुर, चंदन (1) पयागपुर, रूबी (9) मोतीपुर, अरमान (3) सुजौली, छोटू (1) विशेश्वरगंज, मोनू (1) रिसिया शामिल हैं। माधुरी व रूबी की हालत नाजुक है। उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed