फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रुई गोदाम में आग, व्यवसायी झुलसा

रुई गोदाम में आग, व्यवसायी झुलसा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सखैयापुरा मोहल्ला स्थित एक रुई व्यवसायी के गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में व्यवसायी भी झुलसा है। गोदाम में रखी रुई की गांठें समेत धुनाई मशीन और तीन बाइक भी अग्निकांड की भेंट चढ़ी हैं। कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला सखैयापुरा निवासी रवि कुमार जैन पुत्र सुकुमार जैन, थोक रुई के व्यवसायी हैं। वह रुई बेचने के साथ ही रुई के उत्पाद भी बनाते हैं। घर से सटा हुआ रवि का कारखाना व गोदाम है, जिसमें रुई की गांठें रखी हुईं थीं। धुनाई मशीन भी स्थापित थी। इसके अलावा तीन बाइक व अन्य व्यवसायिक सामान भी गोदाम में रखे थे। सोमवार को रात 8 बजे रवि ने गोदाम बंद किया था। मंगलवार की प्रात: पांच बजे के आसपास गोदाम से सटे मकान के लोगों को गोदाम से धुआं उठता दिखा। इसकी सूचना लोगों ने रवि को दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। गोदाम का दरवाजा खोला तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मी भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था। आग बुझाने के प्रयास में रवि का हाथ और पैर झुलस गया है। जिला अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार हुआ, उसके बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। रवि के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है। पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दो बार खत्म हुआ दमकल का पानी
रुई के गोदाम में लगी आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन का पानी दो बार खत्म हुआ। इस कारण आग बुझाने में ढाई घंटे का समय लग गया। इसका नतीजा यह हुआ कि गोदाम और कारखाना में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed