फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दबंगों ने ढाया कहर, पांच घायल

दबंगों ने ढाया कहर, पांच घायल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/खैरीघाट। गिरदा गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में मवेशी घुसने पर उसने उन्हें पकड़कर बांध दिया। इसी खुन्नश में शनिवार देर रात दबंगों ने लाठी व धारदार हथियारों से लैस होकर ग्रामीण के घर हमला बोल दिया। पूरे परिवार की जमकर पिटाई की। पांच लोग घायल हुए हैं। घायल दंपती की हालत मरणासन्न जैसी है। एक ग्रामीण को रात से अब तक होश नहीं आ सका है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत गिरदा गांव निवासी रामदीन का खेत गांव से सटा हुआ है। इस समय खेत में सरसों की फसल लगी हुई है। शनिवार की दोपहर में गांव निवासी जोगेंद्र के कुछ मवेशी रामदीन के खेत में घुस गए, जिससे फसल को नुकसान हुआ। रामदीन ने जोगेंद्र के घर पर उलाहना दिया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। गांव के लोगों ने बीच-बराव करा दिया लेकिन शाम को फिर जोगेंद्र के मवेशी रामदीन की खेत में पहुंच गए। इस पर रामदीन ने मवेशियों को द्वार पर ले जाकर बांध लिया। इसकी सूचना जब जोगेंद्र को मिली तो सभी आक्रोशित हो उठे। रात 11.30 बजे के आसपास योगेंद्र अपने चार भाइयों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर रामदीन के घर पहुुंच गया। सभी नो घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। रामदीन व उसके परिजनों ने विरोध किया तो लाठी-डंडे से लैस विपक्षियों ने सभी की जमकर पिटाई की। इसमें रामदीन (50) पुत्र टेढ़े, पत्नी रामरानी (45), पुत्र ओमकार (30), भतीजा कमलेश (35) पुत्र गुल्ला व कनछेद (30) लहूलुहान हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। इस पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

रात में ही घायलों को सीएचसी खैरीघाट ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर सभी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती रामदीन को अब तक होश नहीं आ सका है। रामरानी की हालत भी नाजुक है। ओमकार ने इस मामले में गांव निवासी जोगेंद्र, छोटकन्नू, रामचंदर, बालक और गोविंदे को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा
महसी (बहराइच)। सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी एक युवक को रविवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। हरदी के सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी दोस्त मोहम्मद (38) पुत्र जब्बार रविवार सुबह 6.30 बजे खेत की निगरानी के लिए घर से निकला था। जब वह गांव के ही शरफुद्दीन के मकान के पास से गुजर रहा था तभी शरफुद्दीन ने तीन सहयोगियों के साथ लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब गांव के लोग दौड़े, तब शरफुद्दीन की जान बच सकी। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष डीके यादव ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर पर शरफुद्दीन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed