{"_id":"5f301d8d8ebc3eaae4085ed2","slug":"938-candidates-gave-b-ed-entrance-exam-bahraich-news-lko534406075","type":"story","status":"publish","title_hn":"938 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
938 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को केडीसी में बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को किसान डिग्री कॉलेज में कराई गई। दो पॉलियों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को कमरों में जाने दिया गया। एक परीक्षार्थी में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे आइसोलेशन कक्ष में अकेले बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। परीक्षा में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां पर परीक्षा के लिए दो ब्लॉक बनाए गए थे। 992 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पॉली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चली। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही थी।
स्क्रीनिंग के दौरान एक परीक्षार्थी में तेज बुखार होने के लक्षण मिले। इसके बाद उसे अन्य परीक्षार्थियों से अलग कमरे में बैठाया गया। दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। अफसरों ने कमरों का जायजा लिया। परीक्षा के नोडल अधिकारी सीआरओ प्रदीप यादव ने बताया कि कुल 938 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस मौके पर डीआईओएस राजेंद्र पांडेय, एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम सदर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।