फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   9356 students left the exam on the first day

पहले दिन 9356 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
9356 students left the exam on the first day
बहराइच में मंगलवार को महाराज सिंह इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शासन की ओर से यूपी की बोर्ड परीक्षा को लेकर बरती गई सख्ती के चलते पहले ही दिन 9356 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हिंदी की दो पालियों में हुई परीक्षा गहमागहमी के बीच 87 केंद्रों पर हुई। सचल दस्तों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए लगातार दौड़ते रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गहमागहमी के बीच मंगलवार से शुरू हुईं। जिले में बनाए गए 87 केंद्रों को प्रशासन की ओर से छह जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया था। पहले दिन सुबह की पाली आठ बजे से शुरू हुई। गहमागहमी के बीच छात्रों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 31268 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24718 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 6550 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हिंदी में 9192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1352 परीक्षार्थी नहीं शामिल हुए। वहीं सामान्य हिंदी के विषय के लिए शुरू हुई परीक्षा में 13209 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मगर 1454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि देर शाम तक संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। शांतिपूर्ण परीक्षा हुई है। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई कोई शिकायत
प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां शिकायत पंजिका भी रखी जा रही है। शिकायत पंजिका में दोनों पालियों के दौरान किसी भी केंद्र से कोई भी शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed