फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   93 couples got married

Bahraich News: 93 जोड़ों के पीले हुए हाथ

Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
93 couples got married
गेंदघर मैदान में आयोजित समारोह में जोड़ों का हो रहा विवाह।     -संवाद
बहराइच। श्रम विभाग की ओर से बुधवार को शहर के गेंदघर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देवीपाटन मंडल के बहराइच, गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों और अविवाहित महिला श्रमिकों के कुल 93 जोड़ों का विवाह विधिविधान से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के तहत प्रत्येक पात्र जोड़े को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी। यह राशि वधु के माता-पिता या पंजीकृत महिला श्रमिक को दी जाएगी।
विज्ञापन


समारोह के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और नवविवाहित जोड़ों को स्वीकृतिपत्र भी वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सरोज सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता और उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed