{"_id":"594c0df04f1c1beb188b4708","slug":"91498156528-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड न बनने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन, भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड न बनने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन, भेजा पत्र
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशनकार्ड न बनने से बिफरीं महिलाएं
नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
सुजौली (बहराइच)। संपतपुरवा और रामपुर गांव की 150 से अधिक महिलाओं के राशनकार्ड ऑनलाइन फार्म भरवाने के बाद भी नहीं बनाए गए हैं। जबकि बीते दिनों दौरे पर आए डीएम ने डीएसओ को सभी पात्र ग्रामीणों के राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बने हैं। इससे नाराज महिलाओं ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र के संपतपुरवा व रामपुर गांव की लगभग 150 महिलाओं ने एक वर्ष पूर्व राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है, जिससे उन सभी को अनाज नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पूर्व जिलाधिकारी अजयदीप सिंह के गिरिजापुरी दौरे में कुछ महिलाओं ने राशनकार्ड न बनने की शिकायत की थी। जिस पर मौके पर ही डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को पात्र लोगाें के राशनकार्ड बनाने के लिए कहा था। इनमें कुछ महिलाओं के ही राशनकार्ड बने थे। वहीं अभी भी 150 से अधिक महिलाएं राशनकार्ड से वंचित हैं। गुरुवार को गांव निवासी लाली देवी, परमादेवी, सुनीता देवी, ऊषा देवी, आशा, पुष्पा, शीला, परमीला, मीना, कौशिल्या, भवानी देवी, रामरती, सेवरिया, गीता आदि ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि 10 दिन में सभी के राशनकार्ड नहीं बने तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में बात करने के लिए जिला पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार के मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।