{"_id":"58c81e4a4f1c1b6a3732a8de","slug":"9-houses-ash-seven-cattle-burns-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ मकान राख, सात मवेशी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नौ मकान राख, सात मवेशी जले
amar ujala
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आग लगने से नौ मकान जलकर राख हो गए। हादसे में पांच लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। यह सभी मकान फूस के बने हुए हैं। अग्निकांड में सात मवेशी जिंदा जल गए। पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
महसी तहसील अंतर्गत हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे के निकट कुम्हारनपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर में गांव निवासी बिलास के मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। आग की लपटों ने रामहेत, विद्यारानी, हरिद्वारी समेत पांच मकानों को आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हरिद्वारी की चार बकरियां भी जलकर मर गईं। लगभग दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। खैरीघाट थाना अंतर्गत केवलापुर पिपरियावा निवासी समोखन के घर में महिलाएं सोमवार दोपहर में होली का पकवान बना रहीं थी।
विज्ञापन
तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग ने पड़ोसी ननकऊ, पुत्ती और लरिकऊ के मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ननकऊ के घर के बरामदे में बंधा बछड़ा व दो बकरियां जिंदा जल गईं। एक गाय झुलसकर घायल हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग दो लाख की संपत्ति जली है।